फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Twinkle mesmerized the audience with her voice and melody

Chamba News: ट्विंकल ने स्वर और राग से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

Sat, 02 Aug 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Aug 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
Twinkle mesmerized the audience with her voice and melody
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांजू में कला उत्सव–2025 का आयोजन किया। कार्यक्रम में नौवीं से जमा दो कक्षा के बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गायन, नृत्य, अभिनय, कला एवं वाचन के विविध रूपों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया। शास्त्रीय एकल गायन में ट्विंकल ने स्वर और राग से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गायन में नरेश एवं साथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सुर, ताल और भाव की त्रिवेणी बहा दी।
विज्ञापन

उषा एवं समूह ने द्वितीय स्थान पर अपनी सशक्त प्रस्तुति से सबका हृदय जीत लिया। एकल नृत्य में वंदना ने भरतनाट्यम की अद्भुत मुद्राओं और लयबद्ध भावों से प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं, स्नेहा ने कथक के सौंदर्य को द्वितीय स्थान के रूप में प्रतिष्ठित किया। सामूहिक नृत्य में ममता एवं समूह की प्रस्तुति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता एवं समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी सृजनशीलता का परिचय दिया। कहानी वाचन में हेमलता व डिप्लो की युगल प्रस्तुति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नाट्य विधा में प्रिया एवं दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। त्रि-आयामी कला में हीरे लाल ने प्रथम तथा मानव ने द्वितीय स्थान पाया। सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed