Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Turned a wheelchair into a source of strength following an accident; brought glory to Chamba within the Indian cricket team.

Chamba News: हादसे के बाद व्हीलचेयर को बनाया ताकत, भारतीय क्रिकेट टीम में चमकाया चंबा का नाम

Wed, 04 Nov 2026 10:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
Turned a wheelchair into a source of strength following an accident; brought glory to Chamba within the Indian cricket team.
चेन्नई में जीत के बाद ट्रॉफी को चूमते चंबा के विरेन सिंह।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। वर्ष 2017 में हुए हादसे के बाद भी हौसला नहीं खोया और अपनी मेहनत के दम पर भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में जगह बनाई। ग्राम पंचायत बसोधन निवासी विरेन सिंह ने भारत-श्रीलंका व्हीलचेयर टी-20 सीरीज में देश का प्रतिनिधित्व कर चंबा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

चेन्नई के नेवलूर स्थित सीएसके ग्राउंड में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट और दूसरे मैच में आठ विकेट से हराया। 2 नवंबर को बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो सका।
विज्ञापन

विरेन की इस उपलब्धि से चंबा में खुशी का माहौल है। वर्ष 2017 के हादसे के बाद तमाम चुनौतियों का सामना कर भारतीय टीम तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल है। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed