{"_id":"644806bccf562d261202f80b","slug":"troubled-by-power-cuts-in-half-a-dozen-villages-of-brungal-chamba-news-c-19-1-132705-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ब्रंगाल के आधा दर्जन गांवों में बिजली कटों से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ब्रंगाल के आधा दर्जन गांवों में बिजली कटों से परेशान
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत ब्रंगाल के तहत आते डुघार, टिकरी, मंद्रोड़ी, चिन्हा, धुड़ासप्पड़, सपाहन आदि गांवों के ग्रामीण दो सप्ताह से बिजली के अघोषित कटों से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में दिनभर लगने वाले बिजली के कटों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि समस्या के बारे में कई बार बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों को अवगत करवा जा चुका है बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र में हल्की बारिश होने पर भी क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है। इसके बाद उन्हें घंटों बिजली आपूर्ति के बहाल होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों दीवान चंद, मनोज कुमार, रोशन लाल, रचना देवी, वनीता देवी, कमल कुमार और विजय कुमार का कहना है कि दो सप्ताह से डूघार, टिकरी, मंद्रोड़ी, चिन्हा, धुड़ासपड़, सपाहन आदि गांवों की लगभग एक हजार आबादी को बिजली के अघोषित कटों की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न हो पाने से लोगों में विद्युत बोर्ड प्रबंधन के प्रति रोष है। कहा कि बिजली बिलों की अदायगी समय पर न होने पर बोर्ड प्रबंधन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर देता है लेकिन इतने समय से समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान न किया गया तो वे अप्रैल में बिजली बिलों की अदायगी नहीं करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ही रहेगी।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।