{"_id":"6991f86d8ec3bd75430f5a30","slug":"trilok-elected-president-for-the-second-consecutive-time-chamba-news-c-88-1-ssml1007-174835-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: त्रिलोक लगातार दूसरी बार चुने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: त्रिलोक लगातार दूसरी बार चुने अध्यक्ष
विज्ञापन
चंबा में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की नई कार्यकारिणी केसाथ पदाधिकारी और अन्य। स्रोत जागरू
चंबा। शहर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी कर्मवीर बौद्ध ने की। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार त्रिलोक सिंह मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा महासचिव रीना देवी और नरेश हंसमुख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष चंबा मनोज कुमार, सलूणी मदन कुमार, भरमौर रविंद्र अत्री, चुराह में हरीश कुमार, भटियात में रविंद्र कुमार और ब्लॉक महासचिव चुराह योग राज को चुना गया।
बैठक में एससी एसटी कॉरपोरेशन के निदेशक जीवन कुमार और चुराह से कांग्रेसी प्रत्याशी रहे यशवंत खन्ना भी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।