{"_id":"6a5d02fd0b7642f91106af1d","slug":"tree-split-apart-after-being-struck-by-lightning-at-shalyund-bend-chamba-news-c-88-1-cmb1002-190482-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शल्यूंड मोड़ पर बिजली गिरने से फट गया पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शल्यूंड मोड़ पर बिजली गिरने से फट गया पेड़
Sun, 19 Jul 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सलूणी में बिजली गिरने से गिरा पेड़ : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बीच रविवार को उपमंडल सलूणी के शल्यूंड मोड़ पर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला।
तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने सड़क के किनारे खड़े एक पेड़ को पलभर में चीरकर रख दिया। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर न कोई वाहन गुजर रहा था और न ही कोई राहगीर मौजूद था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
लोगों में विशाल कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार, खेम सिंह, जगरों राम ने कहा कि अचानक हुई तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ पर गिरी जिससे पेड़ बीच से फट गया। घटना के बाद कुछ समय तक लोग सहमे रहे। यदि उस समय सड़क पर आवाजाही होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। संवाद