फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tree plantation in chamba

वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर चंबा मंडल में रोपे जाएंगे

Wed, 17 Jul 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
tree plantation in chamba
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। वन मंडल चंबा में वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर करीब 90 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली है। यह अभियान 20 से 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान चंबा मंडल के अधीन आने वाले विभिन्न जंगलों में पौधे रोपे जाएंगे। रोपे जाने वाले पौधों में देवदार, कायल, शीशम, बान, हरड़, भेड़ा और आंवला समेत अन्य प्रजातियों के नाम शामिल हैं। इसमें दस प्रतिशत देवदार के पौधे रहेंगे। जबकि नब्बे प्रतिशत पौधरोपण ओषधीय पौधों का होगा।
वन विभाग ने पौध रोपण के लिए जगहों का चयन कर लिया है। चंबा मंडल के अलावा जिले के अन्य मंडलों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। वन विभाग सुल्तानपुर, टपूण, गुड्डा, घरमाणी, बेदन, सनोचा, देवीदेहरा, चंबी और धुलारा में पौधे रोपे जाएंगे। 19 जुलाई को मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रदेश भर में यह अभियान चलाया जाएगा। चंबा को हरा भरा करने के लिए वन विभाग ने तैयारी कर ली है। पौधरोपण करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लग चुकी है।
विज्ञापन

डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि चंबा मंडल में 89 हजार 900 पौधे रोपे जाएंगे। इतना ही नहीं रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल भी की जाएगी। इसकी जिम्मेवारी संबंधित वन रक्षक और अन्य कर्मचारियों की होगी। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed