{"_id":"62964bb465d325068f0153ce","slug":"tree-fell-on-the-car-due-to-the-storm-chamba-teesa-road-closed-chamba-news-sml4106627133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी तूफान और अंधड से मारुति पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी तूफान और अंधड से मारुति पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर घोल्टी के पास गिरे पेड़ को हटाने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में अंधड़ के कारण भद्रम और घोल्टी में पेड़ गिरने से चंबा-तीसा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। सायं 6:00 बजे भद्रम के पास पेड़ जड़ों समेत उखड़कर कार पर गिर गया। पेड़ गिरने से राहगीर भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
चंबा-तीसा सड़क सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने के कारण देखते ही देखते चंबा और तीसा की ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पेड़ के साथ बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से भद्रम और साथ लगते क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने पेड़ को हटाने के लिए कर्मियों को मौके पर भेजा।
वहीं सायं 6:30 बजे घोल्टी में एक अन्य पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से सरोल फीडर के तहत आते सरोल, घोल्टी, भद्रम सहित आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से क्षेत्र के 2,500 उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची और बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी था।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि पेड़ों के गिरने से बिजली सप्लाई बंद हुई है जिसे बहाल करने के लिए बोर्ड के कर्मी मौके पर जुटे हुए हैं। जल्द बिजली बहाल करवा दी जाएगी।