फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tree cut at night, electric transformer burnt after falling on wires, darkness in half a dozen villages for four days

Chamba News: रात को काटा पेड़, तारों पर गिरने से जला विद्युत ट्रांसफार्मर, आधा दर्जन गांवों में चार दिन से अंधेरा

Mon, 09 Sep 2024 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tree cut at night, electric transformer burnt after falling on wires, darkness in half a dozen villages for four days
चंबा। चुराह उपमंडल के भड़ौगा गांव के वन काटुओं ने रात के अंधेरे में कैल का पेड़ काटा डाला। वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। रात के अंधेरे में काटकर गिराए इस पेड़ की चपेट में आने से पुगथला में स्थापित बिजली बोर्ड का 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया है।
विज्ञापन

इससे बिजली के डबल फेज तार, खंभा और इंसुलेटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में चार दिन से अंधेरा छाया है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने इसकी शिकायत तीसा पुलिस थाने में कर दी है। उधर, मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारी निष्पक्षता से जांच कर वन काटुओं पर शिकंजा कसने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के पुगथला मुहाल जंगल में काटा गया पेड़ वन कारपोरेशन को आवंटित किया गया है। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। बीते दिनों रात के अंधेरे में वन काटु ने कैल के सूखे पेड़ को कटर से गिरा दिया। रात के अंधेरे में काटा गया यह पेड़ बिजली के तारों पर जाकर गिरा। इससे 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर जलने के कारण आधा दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में भूपेश कुमार, बलदेव, लालदीन, सफी मोहम्मद, रामचंद, बलदेव, केहर सिंह, विक्की और हरदयाल ने बताया कि काटा गया पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया है। चार दिन से उटेई, धुलाणी, पुखतला, हडोगा, डबी, बनयोट के 250 परिवार अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे हैं।
उधर, डीएफओ रजनीश महाजन ने बताया कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी से जानकारी लेकर ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
वन रक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र से बाहर हैं। ऐसा मामला ध्यान में आया है। टीम मौके पर भेजी गई है। वन काटुओं के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


इधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि पेड़ की जद में आने से ट्रांसफार्मर जल गया है। हाई वोल्टेज तार टूट गए हैं, इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कनिष्ठ अभियंता ने वन काटुओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed