फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Travel route near Dunali Bridge disrupted due to rain.

Chamba News: बारिश होने से दुनाली पुल के पास यात्रा मार्ग बाधित

Sat, 22 Aug 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 22 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Travel route near Dunali Bridge disrupted due to rain.
म​णिमहेश यात्रा मार्ग पर दुनाली पुल के पास भूस्खलन से रास्ता हुआ अवरूद्ध। जागरूक पाठक।
प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को बहाली के दिए निर्देश
विज्ञापन

यात्रा के दौरान दुनाली पुल व तोस गोठ बन सकते हैं चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में दुनाली पुल के पास पैदल मार्ग प्रशासन और श्रद्धालुओं के लिए चुनौती बन सकता है। बारिश होने पर यहां भूस्खलन का क्रम शुरू हो रहा है। इससे पैदल मार्ग बाधित हो रहा है।
शुक्रवार शाम को बारिश होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, अभी तक यात्रा शुरू नहीं हुई है। इसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हुई लेकिन जब यात्रा जोरों पर होगी, उस दौरान मार्ग बाधित होता है तो श्रद्धालुओं और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, इस बार प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी श्रद्धालु़ओं की आवाजाही के लिए बनाया है। लेकिन, मार्ग थोड़ा लंबा होने के कारण श्रद्धालु वहां से जाने में आना कानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


दुनाली पुल और तोस गोठ के पास पैदल मार्ग काफी संकरा और खतरनाक है। साफ मौसम में वहां से गुजरना श्रद्धालुओं के लिए इतना मुश्किल नहीं होगा। बरसात के दौरान वहां से आवाजाही सोच समझ कर करनी होगी। रास्ते पर फिसलन बढ़ जाएगी। इस पर गिरने का खतरा भी बढ़ जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण जहां पर रास्ता बाधित हुआ है,उसे ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed