फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trap cameras will find out how many snow leopards are there in Pangi.

Chamba News: ट्रैप कैमरे पता लगाएंगे पांगी में कितने हैं बर्फानी तेंदुए

Thu, 05 Dec 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Trap cameras will find out how many snow leopards are there in Pangi.
चंबा। पांगी की पहाड़ियों में 30 ट्रैप कैमरे दुर्लभ बफार्नी तेंदुए और वन्य जीवों का पता लगाएंगे। वन्य प्राणी विभाग की ओर से सर्दी का मौसम खत्म होने के बाद ये कैमरे निकाले जाएंगे। ट्रैप कैमरों की मदद से वन्य प्राणी विभाग पांगी के जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के बफार्नी तेंदुए, भूरा भालू और कस्तूरी हिरण सहित अन्य वन्य जीवों की तस्वीरों को कैद किया जाएगा। दो वर्ष पहले पांगी के जंगलों में वन्य प्राणी विभाग को बर्फानी तेंदुए की तस्वीरें मिली थी।
विज्ञापन


ऐसे में अब विभाग इस दुर्लभ वन्य जीव की संख्या का पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि इसमें बढ़ोतरी हुई है या कमी आई। यह वन्य जीव समुद्रतल से काफी ऊंचाई पर रहता है। जहां पर हमेशा बर्फ रहती है। ऐसे में इस वन्य जीव को ढूंढना आसान नहीं होता। यह प्रजाति दुनिया से विलुप्त होने की कगार पर है। इसके चलते इस प्रजाति को दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में शामिल किया गया है। इस वन्य जीव का शिकार करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान है।
विज्ञापन


बर्फानी तेंदुए के अलावा भूरा भालू और कस्तूरी हिरण भी पांगी के जंगलों में देखे जा चुके हैं। अब इन वन्य जीवों की संख्या का पता लगाने के लिए ये ट्रैप कैमरे अहम भूमिका निभाएंगे। सर्दी के मौसम में वन्य जीवों का अवैध शिकार न हो, इसके लिए विभाग ने पहले ही अपने फील्ड स्टाफ को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कुगति और पांगी में ये दुर्लभ वन्य जीव देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांगी की पहाड़ियों में 30 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीरों को कैद करने का प्रयास किया जाएगा। सर्दी का मौसम खत्म होने के बाद कैमरों को जंगलों से निकाला जाएगा।
कुलदीप जम्वाल, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed