{"_id":"6900f83dc2a10ebab408e9c8","slug":"transport-facility-will-be-available-at-sachhe-jot-only-till-the-weather-is-kind-chamba-news-c-88-1-ssml1006-164869-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौसम की मेहरबानी तक ही सचे जोत पर मिलेगी यातायात सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौसम की मेहरबानी तक ही सचे जोत पर मिलेगी यातायात सुविधा
Tue, 28 Oct 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को सचे जोत मार्ग पर आवाजाही की सुविधा मौसम की मेहरबानी पर निर्भर रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी के बाद इस मार्ग को भले ही छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है, लेकिन आगामी दिनों में यदि दोबारा से बर्फबारी होती है तो शायद ही विभाग इसे यातायात के लिए खोल पाएगा। क्योंकि अधिकारिक तौर पर यह मार्ग 15 अक्तूबर के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाता है। जोत पर कभी भी भारी बर्फबारी होने की संभावना रहती है। ऐसे में घाटी के लोग अब कुछ दिन तक ही इस मार्ग से आवाजाही कर पाएंगे। उसके बाद उन्हें वाया जेएंडके ही आवाजाही करनी पड़ेगी।
वाया सचे जोत चंबा से पांगी की दूरी 177 किलोमीटर है तो वाया जेएंडके यह दूरी 500 किलोमीटर हो जाती है। ऐसे में जोत बंद होने से घाटी के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। छह महीने तक लोगों को इस मार्ग पर यातायात की सुविधा नहीं मिलेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल किलाड़ के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने पर सचे जोत मार्ग बंद हो जाएगा। विभाग ने अक्तूबर के अंत तक इस मार्ग को सुचारु रखने का प्रयास किया है।