फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Training on census preparations

Chamba News: जनगणना की तैयारियों पर दिया प्रशिक्षण

Sat, 14 Mar 2026 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Training on census preparations
चंबा। जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना का प्रथम चरण 12 मई से 10 जून तक होगा। दूसरा चरण नौ फरवरी से पांच मार्च 2027 तक संचालित होगा। जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों में से एक है। इस बार जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके लिए स्मार्टफोन आधारित मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा का संकलन और प्रसंस्करण पहले की तुलना में अधिक तेज़ और सटीक तरीके से किया जा सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक अनिल कुमार ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर इस कार्य में तैनात किए जाएंगे, जो घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण सामग्री का गहन अध्ययन करें तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम चुराह राजेश कुमार, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, एसडीएम भरमौर विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed