फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trainee nurses honored for outstanding performance

Chamba News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशिक्षु नर्सें सम्मानित

Fri, 12 May 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Trainee nurses honored for outstanding performance
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जीवन के हर चरण में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

वह अंतरराष्ट्रीय नर्सिज दिवस के अवसर पर स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। कहा कि एक स्वास्थ्य व्यक्ति ही सामाजिक कल्याण में अपनी अहम भूमिका निभाता है। नर्सिज दिवस पर उन्होंने समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। विस अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं जो नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिज का अहम योगदान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नर्सों के योगदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। कहा कि एसएसआरबी नर्सिंग संस्थान ककीरा से प्रत्येक वर्ष 40 नर्सें प्रशिक्षित होकर देश-प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देती हैं। उन्होंने कोरोना संकट काल में नर्सों की ओर से दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना की। कहा कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षित नर्सों ने मोमबत्ती जलाकर शपथ भी ली। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष ने संस्थान की प्रशिक्षु नर्सों को शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed