फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic started on Chamba-Jot road after ten days

Chamba News: चंबा-जोत मार्ग पर दस दिन बाद आवाजाही शुरू

Sun, 11 Feb 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic started on Chamba-Jot road after ten days
चंबा में बर्फबारी के बाद जोत मार्ग खुलने पर  गुजरती परिवहन निगम की बस।संवाद
चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

करीब दस दिन बाद यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ है। ऐसे में अब जिला से बाहर जाने के लिए लोगों को बनीखेत से होकर नहीं जाना पड़ेगा। शॉर्टकट मार्ग से वाया जोत वाहनों की आवाजाही रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाल होने के बाद एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि वाहन चालक सुबह और शाम के समय सावधानी बरतें। इस अवधि में फिसलन का खतरा रहता है।

गौरतलब है कि इसी माह भारी बर्फबारी हुई थी। इस कारण चंबा-जोत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। बर्फबारी के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। मार्ग पर फिसलन कम करने के लिए मिट्टी बिछाई। बहरहाल, अब मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल चुका है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि मार्ग बहाल कर दिया गया है। कहा कि सुबह और शाम के वक्त एहतियात बरतें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed