{"_id":"6138e4358ebc3e74e856e3b3","slug":"traffic-stalled-on-12-roads-including-nh-chamba-news-sml3831835193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच समेत 12 सड़कों पर ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच समेत 12 सड़कों पर ठप रहा यातायात
विज्ञापन
भरमौर- पठानकोट एनएच पर चमडोली के पास सड़क पर बहता मलबा।
- फोटो : Chamba
चंबा। मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से भरमौर-पठानकोट एनएच समेत जिले की 12 सड़कों पर भूस्खलन हुआ, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। सड़कें बंद होने से लोग अपने गंतव्यों की ओर रवाना नहीं हो सके।
जिले में बुधवार सुबह ही बारिश का दौर शुरू हो गया। सवा छह बजे चमड़ोली के पास मलबा और पत्थर गिरने से भरमौर-पठानकोट एनएच पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गौरतलब है कि चमड़ोली में एक युवक मलबे की जद में आकर बहने से अपनी जान भी गंवा चुका है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच प्रबंधन की मशीनरी ने सुबह आठ बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल करवाया। सुबह नौ बजे के करीब एक बार फिर केरु पहाड़ के पास भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही थम गई। साढ़े दस बजे एनएच को एक बार फिर बहाल किया गया। इसके अलावा लोनिवि मंडल के तहत चंबा-साहो-कीड़ी, चंबा- कोल्हड़ी, चंबा-सराहण, चंबा-खज्जियार, चंबा-जांघी-लिल्ह मार्ग जगह-जगह भूस्खलन होने से बंद पड़ गए। इस सड़कों को दोपहर तक यातायात के लिए बहाल किया गया। बारिश से लोनिवि मंडल चंबा को 40 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, लोनिवि मंडल तीसा के तहत कल्हेल-बंजली-छतरी और लोनिवि सलूणी के तहत कंधवारा-भडेला मार्ग सेरू नाले के पास भूस्खलन से बह कर आए मलबे से बंद पड़ गया। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी हुई। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर पड़ोसी राज्य जम्मू से पहुंचे श्रद्धालुओं को भी बारिश में दिक्कतें हुईं। हालांकि, प्रशासन की ओर से कलाकेंद्र में श्रद्धालुओं के ठहरने की बात कही गई है।
विज्ञापन
एनएच मंडल चंबा द्वितीय के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि एनएच चमड़ोली के पास सवा छह बजे बंद हुआ, जिसे आठ बजे तक बहाल करवाया गया। वहीं, केरु पहाड़ के पास भूस्खलन से एनएच बार-बार बंद होता रहा। लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में बुधवार को पांच सड़कों पर भूस्खलन से यातायात बाधित हुआ। दोपहर तक विभागीय मशीनरी से बंद सड़कों को बहाल करवा दिया गया। कहा कि बारिश से विभाग को 40 लाख का नुकसान हुआ है।