फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic restored on Holi-Chamba road after six hours

Chamba News: होली-चंबा मार्ग पर छह घंटे बाद यातायात बहाल

Thu, 01 Feb 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Feb 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Traffic restored on Holi-Chamba road after six hours
चंबा में भूसख्लन से ज्यूरा माता के पास बंद पड़ा होली-खड़ामुख मार्ग।संवाद
चंबा। होली-चंबा मार्ग पर छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। यह मार्ग ज्युरा माता मंदिर के पास भारी बारिश के चलते पहाड़ दरकने से सुबह करीब 10 बजे बंद हो गया था।
विज्ञापन

इस कारण यातायात व्यवस्था ठप हो गई थी। मार्ग बंद होने से एक दर्जन पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद शाम को करीब चार बजे इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों में बच्चन सिंह, दलीप कुमार, संजय, विजय कुमार, रत्न चंद, किशन चंद और प्रमोद कुमार ने बताया कि होली-चंबा मार्ग ज्युरा माता मंदिर के समीप पहाड़ दरकने से आवाजाही को बंद पड़ गया। ऐसे में चंबा की रुख करने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं विभागीय टीमों ने दोपहर बाद मार्ग यातायात को बहाल करवा लोगों को राहत दी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी मीत कुमार ने बताया कि उक्त मार्ग बहाल करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed