फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic remained stalled for five hours on the Nyagram-Bajol-Garonda road.

Chamba News: न्याग्रां-बजोल-गरोंदा सड़क पर पांच घंटे तक ठप रहा यातायात

Sat, 04 Jul 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Traffic remained stalled for five hours on the Nyagram-Bajol-Garonda road.
बजोल गांव के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हुआ मार्ग, लगी रहीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की चालकों से अपील, बारिश के मौसम में सावधानी से करें यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत न्याग्रां-बजोल-ग्रौंडा मार्ग भूस्खलन के कारण पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। मार्ग बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं।
सुबह करीब दस बजे बजोल गांव के समीप मलबा गिर गया। मार्ग अवरूद्ध होने से छोटे वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भूस्खलन थमने के बाद मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया गया। दोपहर तीन बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हुई। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। इस मार्ग की दूरी करीब दस किलोमीटर है। इस मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। शनिवार को सुबह के वक्त भूस्खलन हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। वाहन चालकों में सुरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, अमित कुमार, राज कुमार, लेख राज, रोशन लाल, रत्न सिंह, किरण दास का कहना है कि मार्ग बंद होने से उन्हें परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। मार्ग खुलने के बाद लोगों को खासी सुविधा मिली।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमराज ने बताया कि सुबह करीब दस बजे बजोल गांव के समीप मलबा गिरा था। साथ ही अन्य जगह भी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था। तीन बजे मार्ग को बहाल कर दिया गया। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि बारिश के दौरान सावधानी से आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed