{"_id":"6957f52ce6e79a4b5f0fe13b","slug":"traffic-police-post-opened-at-subhash-chowk-in-dalhousie-chamba-news-c-88-1-ssml1004-170945-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी के सुभाष चौक में खुली यातायात पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी के सुभाष चौक में खुली यातायात पुलिस चौकी
Fri, 02 Jan 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सुभाष चौक स्थित पुलिस चौकी को यातायात पुलिस चौकी में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस यातायात पुलिस चौकी का शुभारंभ डीएसपी मयंक शर्मा द्वारा किया गया।
यातायात पुलिस चौकी की स्थापना से डलहौजी के व्यस्त क्षेत्रों में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। वहीं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात मार्गदर्शन भी उपलब्ध हो सकेगा। शुभारंभ के दौरान यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया है। पर्यटक नगरी में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था यातायात प्रबंधन में काफी कारगर सिद्ध होगी। इस अवसर पर यातायात प्रभारी बिशंबर, देस राज और संजीव कुमार सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे।