{"_id":"fda1890230245f4b50e205030c72508e","slug":"traffic-police-fined-vehicle-drivers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 वाहन चालकों से वसूला 15 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 वाहन चालकों से वसूला 15 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को पुलिस ने चंबा में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों में नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर 56 वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस ने मौके पर 15 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया। चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर तीन चालान काटे। पुलिस ने तीन सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन