फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   traffic jam

पर्यटकों से गुलजार हुआ पर्यटन स्थल जोत

Sun, 29 Dec 2019 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
पर्यटन स्थल जोत के पास लगे जाम में फंसे वाहन। बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की तादाद बढ़ती जा रही ? - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ से लकदक पर्यटन स्थल जोत पर्यटकों से गुलजार हो गया है। यहां पिछले चार दिन से पर्यटकों की आवाजाही जारी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। हालांकि, सुविधाओं के हिसाब से देखा जाए तो अभी तक जोत में प्रशासन और सरकार ने कोई बेहतर प्रबंध नहीं किए हैं। पर्यटकों की बढ़ती तादाद के कारण यहां घंटों जाम लगा रहा। इससे पर्यटकों को काफी दिक्कतें पेश आईं। प्रशासन की ओर से यहां पुलिस कर्मी की तैनाती भी नहीं की गई है। ऐसे में पुलिस कर्मी की तैनाती समय की मांग बन गई है। वहीं, दूसरी तरफ पर्यटकों की आवाजाही के चलते ऑफ सीजन के बावजूद स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। दुकानदारों राकेश कुमार, बिट्टू राम, केवल कुमार, संजीव कुमार का कहना है कि जोत में रविवार को काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पर्यटन स्थल जोत को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed