फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic halted on 15 routes due to landslides

Chamba News: भूस्खलन से 15 रूटों पर ठप रहा यातायात

Mon, 04 Mar 2024 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic halted on 15 routes due to landslides
दोपहर बाद मार्ग खुलने के बाद दौड़े वाहन
विज्ञापन

परेशान यात्रियों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बारिश के बाद अब भूस्खलन यातायात व्यवस्था प्रभावित कर रहा है। सोमवार सुबह करीब 15 बस रूट प्रभावित रहे। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बग्गा तक ही वाहन चले। वहीं, चंबा-तीसा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन के कारण यातायात बाधित रहा। हालांकि, निगम की ओर से वाहन तो भेजे गए लेकिन मार्ग बंद होने के कारण मुसाफिर अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि जिले में लगातार तीन दिन तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते विभिन्न सड़कों पर जहां भूस्खलन हुआ तो वहीं, दूसरी तरफ सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। सोमवार को धूप खिलने के बाद पहाड़ों पर भूस्खलन हुआ। इस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वहीं, नेशनल हाईवे प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी से मार्ग बहाल करने में जुटी हैं। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि सुबह के समय करीब 15 रूट प्रभावित रहे। कहा कि बसों को भेजा गया लेकिन मार्ग बंद होने के कारण बस निर्धारित रूटों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed