फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tractor breakdown in chemera dam

चमेरा जलाश्य में आधे घंटे तक फंसा रहा टरेक्टर व चालक

Mon, 20 Jul 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
tractor breakdown in chemera dam
चंबा। चंबा-भरमौर हाईवे पर राख के पास चमेरा बांध में
विज्ञापन

ट्रैक्टर लेकर अवैध खनन करने उतरा चालक आधे घंटे तक पानी में फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे वाहन से उसे बाहर निकाला गया।
क्षेत्र में अवैध खनन का दौर जारी है। खनन माफिया दिन के उजाले में भी खनन को अंजाम दे रहा है। सोमवार को भी डैम से रेत निकालने के लिए एक ट्रैकटर डैम में उतरा। मगर यहां पानी में फंस गया। ट्रैक्टर चालक की जान उस समय आफत में फंस गई, जब वह ट्रैक्टर के पास पानी के बीच में फंस गया।
चालक ने मदद के लिए किनारे पर खड़े दूसरे चालक को आवाज लगाई। मदद करने के लिए दूसरा चालक ट्रैक्टर लेकर पानी में घुस गया। इसके साथ अन्य लोग भी उसे बचाने के लिए पानी में घुस गए।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैक्टर से बांधकर पानी में फंसे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी में फंसा ट्रैक्टर और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बग्गा में खनन माफिया बेखौफ होकर खनन कर रहा है। इसमें जान को जोखिम में भी डाला जा रहा है। मगर कोई भी विभाग इन अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। चमेरा प्रबंधन भी अवैध खनन पर मेेहरबानी नहीं दिखा रहा है।
चमेरा बांध में जाने के लिए अवैध रूप से सड़क भी बनाई गई है। इसको लेकर चमेरा प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा खनन और वन विभाग सहित पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चमेरा बांध में अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। मगर इनके खिलाफ कोई भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि बग्गा में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed