फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tourisum

पांगी की भटोरियों में प्रकृति की सुंदरता देखने पहुंच रहे सैलानी

Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
tourisum
चंबा। सड़क सुविधा से जुड़ने के बाद पांगी घाटी की भटोरियों में देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं। पांगी घाटी की हुडान भटोरी बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच में स्थित है। मान्यता है कि पांडवों ने वनवास काल का कुछ समय इस स्थान पर बिताया था। इसका प्रमाण वहां पर जमीन पर बना विशाल पांव का निशान माना जाता है। इसे स्थानीय लोग भीम का पांव कहते हैं। इस पांव को देखने के लिए लोग देश-विदेश से यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

हुडान भटोरी समुुद्र तल से करीब बारह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सड़क से एक किलोमीटर पैदल चलकर लोग भीम के पांव वाले स्थान पर पहुंचते हैं। इससे कुछ किलोमीटर आगे जाने पर लोगों को शिवलिंग के दर्शन होते हैं। हुडान भटोरी के चारों तरफ गगनचुंबी पहाड़ हैं। पहाड़ों की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर दिखाई देती है। हसीन वादियों का नजारा लेने के लिए पर्यटक यहां खींचे चले आते हैं। गर्मियों के मौसम में ही पर्यटक इन वादियों का नजारा ले सकते हैं। जबकि सर्दियों के मौसम में यहां भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां पहुंचना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed