फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists will see the valleys of Khajjiar from the road built during the princely period.

Chamba News: रियासत काल में बने मार्ग से खज्जियार की वादियां निहारेंगे सैलानी

Fri, 23 Feb 2024 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Tourists will see the valleys of Khajjiar from the road built during the princely period.
रियासत काल में बने मार्ग से खज्जियार की वादियां निहारेंगे सैलानी
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये से सड़क का विस्तार करेगा पीडब्ल्यूडी, मार्ग का 70 फीसदी कार्य पूरा
कोहलड़ी से तलाई सड़क का विस्तारीकरण होने से चंबा के लोगों को भी मिलेगी सुविधा
चंबा से डलहौजी की दूरी होगी 20 किमी कम, रियासत काल में राजा इसी रास्ते से करते थे आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रियासत काल में बने मार्ग से अब दोबारा चंबावासी डलहौजी के लिए वाहनों में आवाजाही करेंगे। साथ ही डलहौजी से सैलानी भी वाया कोहलड़ी होकर चंबा और खज्जियार की वादियों को निहार पाएंगे।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कोहलड़ी से तलाई सड़क का विस्तारीकरण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। तीन करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च कर इस मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसी साल बचा हुआ कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद चंबा से सैलानी वाया कोहलड़ी होकर जहां डलहौजी जा सकेंगे, वहीं डलहौजी से सैलानी चंबा और खज्जियार की सैर करने के लिए आएंगे। कोहलड़ी क्षेत्र में भी इस मार्ग से पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। प्रकृति की सुंदरता को देखने के लिए वहां भी सैलानियों की भीड़ जुट सकती है।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने कोहलड़ी से तलाई तक सड़क विस्तारीकरण के लिए साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी थी। इसे स्वीकृति मिल गई दी। इसके बाद विभाग ने टेंडर करवाकर विस्तारीकरण का कार्य आरंभ करवाया। यह अब अंतिम चरण में है। सड़क के विस्तारीकरण से चंबा से डलहौजी की दूरी बीस किलोमीटर कम होगी। रियासत काल में राजा इसी रास्ते डलहौजी के लिए आवाजाही करते थे। उसके बाद इस मार्ग का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया था। अब लोक निर्माण विभाग इस मार्ग की हालत को सुधार रहा है। कोहलड़ी से तलाई की दूरी सात किमी है, लेकिन सड़क काफी तंग थी। इसे अब सुगम बनाया जा रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि कोहलड़ी-तलाई विस्तारीकरण का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बचे हुए कार्य को इसी वर्ष पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed