{"_id":"68091b3703eb458ff7061dbc","slug":"tourists-roaming-around-dalhousie-and-khajjiar-without-any-concern-chamba-news-c-88-1-ssml1006-148997-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी और खज्जियार में बेफिक्र घूम रहे सैलानी, पहलगाम हमले से दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी और खज्जियार में बेफिक्र घूम रहे सैलानी, पहलगाम हमले से दुखी
Thu, 24 Apr 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। कश्मीर घाटी के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से देशभर में चिंता का माहौल है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पहुंचे पर्यटक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डलहौजी और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही जारी है। हालांकि गर्मियों के पर्यटन सीजन ने अभी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ी है, लेकिन पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है।
गुजरात के अहमदाबाद से डलहौजी घूमने आए धवल पटेल ने बताया कि उन्होंने पिछले साल गर्मियों में कश्मीर घाटी की यात्रा की थी, लेकिन इस बार हिमाचल का रुख किया। उन्होंने कहा कि डलहौजी और खज्जियार में हम बिना किसी डर के घूम रहे हैं। यहां के लोग बहुत सहयोगी हैं और कहीं भी असुरक्षा का अहसास नहीं हुआ।
उन्होंने पहलगाम हमले की घटना को ‘हृदय विदारक’ बताया। उन्होंने कहा कि हमने जब सुना कि 26 पर्यटक इस हमले का शिकार हुए, तो दिल दहल गया। इसी तरह दिल्ली से आए पर्यटक धर्मेश ने भी डलहौजी में सुरक्षा को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि हम पिछले दो दिनों से यहां घूम रहे हैं और हर जगह माहौल शांतिपूर्ण है। धर्मेश ने भी पहलगाम हमले की निंदा करते हुए इसे निर्दोष लोगों के साथ क्रूरता बताया।
विज्ञापन
पर्यटकों का मानना है कि कश्मीर की तुलना में हिमाचल सुरक्षित है, और अब उनके कई रिश्तेदार भी कश्मीर की बजाय हिमाचल घूमने की योजना बना रहे हैं