फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists rejoice at the sight of falling snow

Chamba News: बर्फ गिरती देख खुशी से झूमे पर्यटक

Thu, 01 Jan 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tourists rejoice at the sight of falling snow
चंबा में डलहौजी के लक्कड़मंडी मेंताजा बर्फबारी को लेदकर गिरती फांहे।संवाद
डलहौजी (चंबा)। नए साल का जश्न मनाने के साथ पर्यटकों की खुशी उस समय दोगुनी हो गई, जब वीरवार सुबह डलहौजी में बर्फबारी शुरू हो गई। डलहौजी के साथ डायनकुंड और लक्कड़मंडी में पर्यटकों ने बर्फबारी में जमकर अठखेलियां कीं। 31 दिसंबर की रात पर्यटकों ने डलहौजी के होटलों में डीजे की धुनों पर नाच गाना गाकर नए साल का जश्न मनाया। नए साल की सुबह जब पर्यटक वापस घरों को लौटने लगे तो उनकी बर्फबारी देखने की चाह भी पूरी हो गई। अचानक आसमान से सफेद चांदी बरसने लगी। जिसे देख पर्यटक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

पंजाब से आए पर्यटक हरविंद्र ने बताया कि वह पिछले साल भी नए साल का जश्न मनाने के लिए परिवार के साथ डलहौजी आए थे, तब भी उन्हें बर्फबारी देखने का मौका मिला। इस बार भी उनकी इच्छा थी कि वह यहां बर्फबारी होते हुए देखें, जो कि पूरी हो गई। अगले साल फिर से नए साल का जश्न मनाने के लिए वह यहीं आएंगे।
विज्ञापन


डायनकुंड में बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे काफी खुश दिखे। बर्फबारी के बीच उन्होंने पोहलानी माता मंदिर के दर्शन किए। इसके साथ लक्कड़मंडी में भी पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाते हुए नजर आए। लंबे समय से पर्यटक और स्थानीय लोग इस बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब जो पर्यटक नए साल के जश्न के बाद डलहौजी से जाने का मन बना रहे थे, वे भी बर्फबारी देखकर यहां रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed