{"_id":"6894dd6602a466ca2404ca40","slug":"tourist-spot-dalhousie-deserted-businessmen-worried-chamba-news-c-88-1-ssml1006-157746-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पर्यटन स्थल डलहौजी वीरान, कारोबारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पर्यटन स्थल डलहौजी वीरान, कारोबारी परेशान
Thu, 07 Aug 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी एक महीने से वीरान पड़ा है और इक्का-दुक्का सैलानी ही देखने को मिल रहे हैं। कुछ माह पहले यहां इतनी भीड़ थी कि तिल धरने की जगह नहीं मिल पाती थी, लेकिन मौजूदा समय में बारिश के कहर को देख लोग इस पर्यटन स्थल से दूर हैं। होटल कारोबारी ग्राहकों की राह ताक रहे हैं, जबकि टैक्सी चालक भी सवारियाें का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी लोगों का कारोबार सैलानियों की आमद पर निर्भर है।
डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह मोनू ने बताया कि एक महीना बीतने के बाद भी यहां पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ रही है। अब सभी कारोबारियों को 15 अगस्त को सैलानियों के आने की उम्मीद है। छुट्टी में घूमने के लिए पर्यटक परिवार संग यहां रुख कर सकते हैं। भले ही बारिश ने प्रदेश में तबाही मचाई हो, लेकिन डलहौजी में इस तरह की कोई घटना देखने को नहीं मिली है। पर्यटकों के लिए यह स्थल पूरी तरह से सुरक्षित है। सड़कों से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारु चल रही हैं।