फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist activity has increased at the tourist destination of Khajjiar.

Chamba News: पर्यटन स्थल खज्जियार में बढ़ी सैलानियों की चहलकदमी

Sat, 25 Jul 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tourist activity has increased at the tourist destination of Khajjiar.
खज्जियार (चंबा)। लंबे समय तक खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण वीरान पड़े प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। मौसम साफ होने के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन


सैलानी खज्जियार के हरे-भरे मैदानों, देवदार के घने जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। पर्यटक घुड़सवारी, फोटोग्राफी और परिवार के साथ सैर का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। सप्ताहांत पर पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय होटल व्यवसायियों, रेस्तरां संचालकों और घोड़ा संचालकों का कहना है कि पिछले कई दिनों से खराब मौसम के चलते पर्यटकों की आवाजाही लगभग थम गई थी, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। अब मौसम अनुकूल होने के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय फिर से पटरी पर लौटने लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed