फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Took training herself, now Anuradha is teaching 35 women to make paper bags

Chamba News: खुद लिया प्रशिक्षण, अब 35 महिलाओं को कागज के थैले बनाना सिखा रहीं अनुराधा

Sun, 22 Sep 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Took training herself, now Anuradha is teaching 35 women to make paper bags
चंबा में कागज के बैग बनाती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।संवाद
चंबा। कागज से थैले बनाना सीखकर अनुराधा 35 महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ये महिलाएं पालिथीन बैग की जगह कागजों से लिफाफों को ज्यादा तवज्जो दे रही हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रदेश में पालिथीन के प्रयोग पर रोक है, लेकिन फिर भी कुछ लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कागज के थैले पालिथीन का बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से भी कागज के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की है। अनुराधा ने कहा कि उन्होंने शादी के कार्ड बनाने का भी प्रशिक्षण लिया है। इसके लिए उनके पास काफी मांग आती है। अब वह और महिलाओं को भी इसका प्रशिक्षण दे रही हैं। अपना खुद का रोजगार शुरू कर महिलाएं काफी गर्व महसूस कर रही हैं। अनुराधा ने अपने घर पर ही प्रशिक्षण सेंटर खोला है। महिलाएं रंग-बिरंगे डिजाइनर कागज के बैग बना रही है। यह बाजार में भी खूब बिकता है। इसके साथ ही शादी के कार्ड भी खुद तैयार कर रही हैं। इससे पहले भी महिलाओं ने गद्दी ड्रेस, चंबा रुमाल, चीड़ के पत्ते से टोकरी बनाने का प्रशिक्षण लिया है। इसके बाद उन्होंने स्वरोजगार शुरू किया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed