{"_id":"66b4f1c2c15d1591f90b0761","slug":"today-is-the-last-day-of-business-the-administration-will-now-vacate-all-four-chaugan-grounds-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130668-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कारोबार का आज अंतिम दिन, प्रशासन अब खाली करवाएगा चारों चौगान मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कारोबार का आज अंतिम दिन, प्रशासन अब खाली करवाएगा चारों चौगान मैदान
Thu, 08 Aug 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Aug 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेल के दौरान खरीदारी करते लोग।संवाद
चंबा। मिंजर मेले के अधिकारिक समापन के बाद अब चौगान मैदान से कारोबार समेटने का समय आ गया है। उपमंडलीय प्रशासन ने ठेकेदार सहित कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि शुक्रवार शाम तक वे अपना सामान समेट लें। अन्यथा, प्रशासन की ओर से जबरन चारों चौगान को खाली करवा दिया जाएगा। प्रशासन ने कारोबार करने के लिए नौ अगस्त का समय दिया है।
प्रशासन सभी चौगान को एक साथ खाली करवाने का प्रयास करेगा। वहीं, मेले में कारोबार दिन-प्रतिदिन रफ्तार पकड़ता जा रहा है। शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग चौगान में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐतिहासिक चंबा चौगान में लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। इस बार मिंजर मेला 28 जुलाई से शुरू हुआ। चार अगस्त को मिंजर मेले का अधिकारिक तौर पर समापन हो गया है। इसके बाद चौगान मैदान में कारोबारियों ने दुकानें लगाई हैं। इनमें खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग चौगान मैदान में लगे अस्थायी बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। अब प्रशासन ने भी कारोबारियों को सामान समेटने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि ऐतिहासिक चंबा चौगान में स्वतंत्रता समारोह मनाया जाएगा। इस आयोजन से पहले चौगान को दुरुस्त किया जाएगा। मेले के दौरान की गई खोदाई को मिट्टी से भरा जाएगा। एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम तक कारोबारी कारोबार कर सकते हैं। इसके बाद सभी चौगान को खाली करवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 11 अगस्त तक चौगान को पूरी तरह खाली करवा दिया जाएगा।
--