{"_id":"68972b6d2a47f4aa340c7d89","slug":"today-is-the-last-day-of-business-efforts-will-be-started-to-remove-the-temporary-markets-set-up-in-the-squares-chamba-news-c-88-1-cmb1003-158044-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कारोबार का आज अंतिम दिन, चौगानों में सजी अस्थायी मार्केट उठाने के प्रयास होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कारोबार का आज अंतिम दिन, चौगानों में सजी अस्थायी मार्केट उठाने के प्रयास होंगे शुरू
Sun, 10 Aug 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 Aug 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर चंबा के चारों चौगानों में सजे बाजार में कारोबार का आज अंतिम दिन रहेगा। देर शाम प्रशासन की ओर से चौगानों को खाली करने के प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने टीमों का गठन कर लिया है। जो शाम होते ही चौगानों में दबिश देगी और कारोबारियों को अपना सामान बांधने के निर्देश देगी। इसके बाद प्रशासन की ओर से लगे अस्थायी डोम उखाड़े जाएंगे। साथ ही चौगान का मरम्मत कार्य भी किया जाएगा ताकि स्वतंत्रता दिवस के समारोह के आयोजन से पहले चौगान चकाचक हो सके।
जानकारी के अनुसार इस बार मिंजर मेले के दौरान कारोबारियों को करीब दो सप्ताह का समय मिला है। हालांकि, बारिश के चलते कारोबारियों को कुछ हद तक नुकसान उठाना पड़ा। पिछले करीब छह दिनों से जिला में मौसम खुल गया है। साथ ही खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग भी पहुंचे हैं। बहरहाल, कारोबार अच्छा होने की उम्मीद हो गई है लेकिन अब प्रशासन की ओर से अस्थायी मार्केट को हटाया जाएगा। इसके लिए आज शाम से प्रयास शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार चंबा का अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 27 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित किया गया। मिंजर मेले के अधिकारिक तौर पर समापन के बाद कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है।
एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि रविवार शाम तक खरीदारी लोग कर सकेंगे। इसके बाद चौगानों को खाली करवा दिया जाएगा। इस बारे कारोबारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।