फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Today, for the first time since the Communist Party of European Union, collective collective

Chamba News: राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज पहली बार चंबा आएंगे हर्ष महाजन

Fri, 10 May 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 May 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Today, for the first time since the Communist Party of European Union, collective collective
चंबा। राज्यसभा सांसद बनने के बाद शनिवार को पहली बार हर्ष महाजन चंबा प्रवास पर आ रहे हैं। राज्यसभा सांसद का जिला मुख्यालय में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह 11:00 बजे हर्ष महाजन का इरावती चौक पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह अपने आवास में जाएंगे। इसके बाद वह चंबा-कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज के समर्थन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देंगे। हर्ष अपने प्रवास के दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं और लोगों से भी अपने आवास पर मिलेंगे। दोपहर बाद उनका काफिला कांगड़ा के लिए रवाना होगा। यहां उनका रात्रि ठहराव होगा।
विज्ञापन

हर्ष महाजन राज्यसभा में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले व्यक्ति हैं। दो दिसंबर, 1955 को देस राज महाजन के घर जन्में हर्ष ने बीकॉम और एमबीए की है। वह 1986 से 1995 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 1993 में चंबा सदर से पहली बार चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद लगातार तीन बार चंबा सदर से विधायक रहे। 2003 से 2008 तक पशुपाल मंत्री रहे। वह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने उन पर दाव खेला। हर्ष ने कांग्रेस खेमे में सेंधमारी कर राज्य सभा का चुनाव जीत लिया। सांसद बनने के बाद अब अब पहली बार चंबा प्रवास पर हर्ष महाजन आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed