{"_id":"6a9fe28f2f71fd89330b174a","slug":"tipper-crashes-into-wall-car-also-damaged-chamba-news-c-88-1-cmb1014-195946-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दीवार से टकराया टिपर, कार भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दीवार से टकराया टिपर, कार भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
रात 10 बजे बाथरी अस्पताल के पास हुआ हादसा
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात करीब 10 बजे बाथरी अस्पताल के पास रेत से लदा टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टिपर, सड़क के किनारे खड़ी कार और अस्पताल की बाउंड्री वाॅल को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।
टिपर सुंड़ला से रेत लेकर बनीखेत की ओर आ रहा था। बाथरी बाजार पार करने के बाद अस्पताल के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर टिपर का पिछला हिस्सा सड़क के किनारे खड़ी कार से टकराने के बाद अस्पताल की सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिपर और कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि अस्पताल की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय टिपर में चालक अकेला था, जो पूरी तरह सुरक्षित रहा। हादसे के बाद टिपर मालिक की ओर से क्षतिग्रस्त कार और अस्पताल की सुरक्षा दीवार की मरम्मत करवाने की बात कही गई। दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने के कारण पुलिस में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ।