फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   KFC Junior and Himalayan Tiger won their matches.

Chamba News: केएफसी जूनियर और हिमालयन टाइगर ने जीते मैच

Wed, 09 Sep 2026 03:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
KFC Junior and Himalayan Tiger won their matches.
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में मंगलवार को वेटर्न क्रिकेट कप के तहत दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में केएफसी जूनियर ने ब्लैक मुंबा को 15 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। केएफसी जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 122 रन बनाए। रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 72 रन की शानदार पारी खेली। ब्लैक मुंबा की ओर से कैला ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक मुंबा की टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहित ने 34 और अतुल ने 23 रन बनाए। केएफसी जूनियर की ओर से कार्तिक ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में घतेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 75 रन बनाए। अनूप ने 23 रन का योगदान दिया। हिमालयन टाइगर की ओर से लक्की और मनीष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमालयन टाइगर ने आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पंकज ने 23 रन बनाए। घतेट की ओर से हर्ष ने तीन विकेट हासिल किए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed