फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tin shed and cattle feed turned into ashes due to fire in Kulala

Chamba News: अंतर डाइट प्रतियोगिता में छाए चंबा के प्रशिक्षु

Tue, 13 Feb 2024 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Tin shed and cattle feed turned into ashes due to fire in Kulala
बैडमिंटन और एथलेटिक्स में ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में शैफाली अव्वल, विशाल ने प्रतियोगिता में जीते पांच पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतर डाइट राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चंबा के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। डाइट चंबा की टीम ने जहां कबड्डी में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं बैडमिंटन और एथलेटिक्स में ओवरआल चैंपियन का खिताब कब्जाया। यह प्रतियोगिता में नौ से 11 फरवरी तक डाइट हमीरपुर में आयोजित की गई।
कबड्डी में निखिल चंदेल को बेस्ट प्लेयर चुना गया हैव् एथलेटिक्स में जिला चंबा ने 19 पदक जीते। विशाल 100 मीटर में तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में बॉबी कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विशाल प्रथम और सुरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में सुरेंद्र कुमार प्रथम, विशाल द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शॉटपुट में मनजीत कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में बोबी कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में सोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में विशाल ने तीसरा, रिले रेस में विशाल, सुरेंद्र और बॉबी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा लड़कियों में 100 मीटर दौड़ में शैफाली ने पहला और आइना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में शैफाली तीसरे स्थान पर रही। शॉट पुट में किरण कुमारी प्रथम स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में किरण कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, प्रशिक्षु विशाल ने सबसे अधिक पांच मेडल अपने नाम किए। गत वर्ष भी विशाल का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। प्रतियोगिता के दौरान डीपीई टेक चंद, मनोज कुमार, रमेश चंद, सफीना शेख और छवि चंपालिया प्रशिक्षुओं के साथ रहे। विजेता रहे प्रशिक्षुओं का चंबा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यह जानकारी डाईट मीडिया समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed