फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Time will be fixed for movement of big vehicles of projects from the highway

Chamba News: हाईवे से प्रोजेक्टों के बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तय होगा समय

Mon, 02 Sep 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Time will be fixed for movement of big vehicles of projects from the highway
चंबा चौगान में म​​णिमहेश के लिए लगाए गये लंगर में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवाद
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बाद भरमौर प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे में राधाष्टमी पर होने वाले बड़े शाही स्नान के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक शाही स्नान के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए दिशा-र्निदेश जारी किए जाएंगे। कुछ समय के लिए परियोजनाओं के बड़े वाहनों को रोका जा सकता है। इनके लिए समयसारिणी भी तय की जा सकती है। भरमौर प्रशासन ने तैयारियों को लेकर ये संकेत दिए हैं। हाईवे के किनारे भवन निर्माण सामग्री फेंकने वालों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे। हाईवे पर लूणा, राख और पट्टी में अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वाले चालकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

डल झील में बड़े न्हौण के लिए जुटने वाली शिव भक्तों की भीड़ और वाहनों के लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जन्माष्टमी के खराब अनुभव के बाद अब प्रशासन राधाष्टमी स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जन्माष्टमी स्नान के दौरान दस से 12 घंटे तक हाईवे जाम हो गया था। जाम की वजह से कई मणिमहेश यात्रियों को वाहनों में ही रात काटनी पड़ी थी। प्रशासनिक अनुमान से ज्यादा भीड़ उमड़ी थी।

इससे प्रशासन के इंतजाम बोने साबित हुए। इस बार बड़े न्हौण के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। वाहनों की आवाजाही से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ध्यान रखा जा रहा है। दोनाली में अस्थायी पुलों को दुरुस्त किया जा रहा है। शाही स्नान से पहले तमाम इंतजाम को प्रशासन पूरा करेगा। एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि यातायात को बेहतर करने के लिए परियोजना के बड़े वाहनों के लिए समय सारिणी निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा पुराने अनुभवों को साथ लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed