{"_id":"67fd4f55be1d165f74001c27","slug":"time-is-5-oclock-hrtc-buses-leave-on-route-at-7-oclock-chamba-news-c-88-1-cmb1002-148394-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच बजे का समय, सात बजे रूट पर निकलीं एचआरटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच बजे का समय, सात बजे रूट पर निकलीं एचआरटीसी की बसें
Tue, 15 Apr 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 15 Apr 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
चंबा बस स्टैंड की वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी चंबा- कैला रूट की बस। स्त्रोत-जागरूक पाठक
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की समय पर बसें न चलने की समस्या एक बार फिर सामने आई है। सोमवार को चंबा-घरमाणी और चंबा-गैला रूट पर चलने वाली बसें अपने निर्धारित समय शाम पांच बजे की बजाय करीब सात बजे वर्कशॉप से रवाना हुई हैं।
समस्या का मुख्य कारण बसों की समय पर मरम्मत न होना बताया जा रहा है। यात्रियों को जब समय पर बस नहीं मिली, तो वे स्वयं वर्कशॉप पहुंच गए और बस में बैठकर दो घंटे तक बस के चलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान यात्रियों ने निगम प्रबंधन से समय पालन की मांग की और असुविधा को लेकर नाराजगी जताई।
यात्रियों साहिल कुमार, विक्की कुमार, राजीव कुमार, गीता देवी, सरिता देवी, कामनी का कहना है कि यह स्थिति आए दिन देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
हम रोज़ाना इसी बस से सफर करते हैं, लेकिन आज दो घंटे तक बस का कोई अता-पता नहीं था। एचआरटीसी की यह लापरवाही अब आम बात हो गई है।
देर से बस चलने के कारण खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हुई जो कि देर शाम तक घर पहुंचे। यात्रियों को भविष्य में बसों की समय पर मरम्मत करवाई जाए ताकि यात्रियों को दोबारा इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। डीडीएम एचआरटीसी चंबा शुगल सिंह ने कहा कि बसों की मरम्मत करते समय देरी ज्यादा हुई है। फिर भी रूटों पर बसें भेजी गई हैं।