{"_id":"6acbbaa6986674acfa0dd26e","slug":"three-thousand-devotees-paid-obeisance-on-the-first-day-of-navratri-devotees-arrived-carrying-jatar-chamba-news-c-88-1-cmb1002-199604-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आस्था के आगे बारिश बेअसर, मां भलेई के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आस्था के आगे बारिश बेअसर, मां भलेई के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Sun, 11 Oct 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
भद्रकाली माता मंदिर भलेई में भक्तो की उमड़ी भीड़ : संवाद
पहले नवरात्र पर तीन हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, जातर लेकर पहुंचे श्रद्धालु
झमाझम बारिश के बीच मंदिर में दिनभर गूंजते रहे माता के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आसमान से बरसती बूंदें भी श्रद्धालुओं की आस्था की राह नहीं रोक सकीं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्रसिद्ध शक्तिपीठ भद्रकाली माता मंदिर भलेई में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। करीब तीन हजार भक्त बारिश के बीच जातर लेकर और मनोकामनाएं पूरी होने की आस में माता के दरबार पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला दिनभर चलता रहा और मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।
पहले नवरात्र पर सुबह चार से पांच बजे के बीच हवन-यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू करवाए गए। श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस कर्मियों की निगरानी में श्रद्धालुओं को बारी-बारी दर्शन करवाए गए। मंदिर प्रबंधन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। परिसर में सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।
प्रथम नवरात्र पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी भद्रकाली माता भलेई के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल कुमार ठाकुर और सदस्यों ने उन्हें माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि बारिश के बावजूद करीब तीन हजार श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे। भीड़ पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। दर्शन, भंडारे और सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का विशेष ध्यान रखा गया।
--