फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three special buses sent from Chamba to Chandigarh, the bus did not go to Delhi

Chamba News: चंबा से चंडीगढ़ भेजीं तीन स्पेशल बसें, दिल्ली के लिए नहीं गई बस

Sun, 03 Nov 2024 09:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Nov 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Three special buses sent from Chamba to Chandigarh, the bus did not go to Delhi
चंबा में भाई दूज के उपलक्ष पर परिवहन निगम की बस में फ्री यात्रा करती महिलाएं।संवाद
चंबा। परिवार के साथ दीपावली और भैया दूज का त्योहार मनाने के बाद बाहरी राज्यों में घर पहुंचे कर्मचारियाें वापस लौटने लगे हैं। रविवार को परिवहन निगम के चंबा डिपो में इनके लिए तीन विशेष बसें बद्दी और चंडीगढ़ के लिए भेजीं।
विज्ञापन

ये बसें सवारियां से भरी हुई थीं। रविवार को भैया दूज के पर्व के बाद एचआरटीसी की 37 सीटर तीन बसें चंबा से चंडीगढ़ के लिए गईं। निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाई हैं। शाम के समय तीन बसों के लिए यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। कुछ यात्रियों ने काउंटर से भी टिकट लिया।
विज्ञापन

गत दिनों भी एक बस चंबा से चंडीगढ़ के लिए भेजी गई थी। दिल्ली के लिए कोई भी विशेष गाड़ी निगम की ओर से नहीं भेजी गई है। चंडीगढ़ और बद्दी के लिए बसों की काफी मांग है। ऐसे में एचआरटीसी डिमांड के मुताबिक बसें चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निगम की ओर से दिवाली से पहले करीब 16 विशेष बसें चलाई गई थीं। इससे निगम को करीब छह लाख रुपये की आमदनी हुई थी। बहरहाल, अब दिवाली और भैया दूज के बाद बाहरी राज्यों में नौकरी कर रहे युवा वापसी करने लगे हैं। वहीं, भैया दूज के पर्व को लेकर एचआरटीसी की ओर से निशुल्क यात्रा महिलाओं को करवाई। लोकल रूटों पर निगम ने बसें दौड़ाई। इस दौरान बसों में ज्यादा भीड़ नहीं दिखी।

उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान एचआरटीसी डिमांड के मुताबिक बसों को भेज रहा है। कहा कि रविवार को तीन बसें चंडीगढ़ के लिए भेजी गईं। कहा कि यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान निगम रख रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed