फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three rooms and a shop in Dand Bazaar ashes

Chamba News: डांड बाजार में तीन कमरे और एक दुकान राख

Tue, 09 Apr 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three rooms and a shop in Dand Bazaar ashes
दो घरेलू सिलिंडर और फ्रिज का कंप्रेसर फटने से सहमे ग्रामीण
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवार का छिना रोजी-रोटी का जरिया
कानूनगो-पटवारी ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित को दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। डांड बाजार में तीन कमरे और एक दुकान भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। सोमवार देर रात 9:00 बजे के करीब यह घटना हुई। इससे प्रभावित को अमूमन चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की लपटों में दो घरेलू सिलिंडरों समेत फ्रिज का कंप्रेसर फटने से हुए जोरदार धमाके से ग्रामीण सहम गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गनीमत यह रही कि भीषण अग्निकांड से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभावित की पहचान सुरेश कुमार पुत्र जनता गांव जल्हा, डाकघर डांड तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। दुकान में भड़की आग की सूचना मिलने के बाद सलूणी तहसील मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान आग काफी भड़क चुकी थी। लिहाजा, अग्निशमन विभाग के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन प्रचंड आग की लपटों में देखते ही देखते दो मंजिला मकान और दुकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। वहीं, पंचायत प्रधान के सूचित करने पर कानूनगो और क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंच नुकसान का आकलन तैयार कर पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रभावित को प्रदान की। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक रोजमर्रा की तरह सोमवार रात 8:30 बजे के करीब सुरेश कुमार अपनी दुकान को बंद कर घर के लिए रवाना हो गए। घर पहुंचने के बाद रात करीब 9:00 बजे उसकी दुकान और तीन कमरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। दुकान में लगी आग को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत प्रभावित सुरेश कुमार को सूचित किया। दुकान में लगी आग की भनक लगते ही वह भागते-भागते घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधि और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर सलूणी से अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक क्रमवार दो घरेलू गैस सिलिंडरों और एक फ्रिज का कंप्रेसर जोरदार धमाके के साथ फट गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग के जवानों ने धू-धू कर जल रहे कमरों और दुकान की आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली। भीषण अग्निकांड में सुरेश कुमार से रोजी-रोटी का जरिया ही छिन गया। वहीं, प्रशासन की ओर से कानूनगो जितेंद्र शर्मा और पटवारी संजीव कुमार ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन तैयार कर प्रभावित को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान डांड कांता देवी ने बताया कि सुरेश कुमार निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। भीषण अग्निकांड में तीन कमरे और दुकान आग की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग की है।

संबंधित क्षेत्रीय पटवारी संजीव कुमार ने बताया कि डांड में दुकान और तीन कमरे भीषण अग्निकांड में जल गए हैं जिससे प्रभावित को अनुमानित चार लाख का नुकसान हुआ है। बताया कि प्रभावित को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed