फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three people caught with 163 bales of maple tree

Chamba News: मेपल पेड़ की 163 गांठों के साथ पकड़े तीन लोग

Tue, 27 Feb 2024 09:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Three people caught with 163 bales of maple tree
चंबा में पकड़ी गई लकड़ी के आरोपियों के साथ वन विभाग की टीम।संवाद
चंबा। मेपल (मंदर) पेड़ की 163 गांठों को सिल्लाघ्राट से सहारनपुर में मालवाहक वाहन में लेकर ठिकाने लगाने जा रहे दो नेपाली और एक स्थानीय व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने धरा है। चंबा-साहो मार्ग पर लुडेरा स्थित वन विभाग की चेकपोस्ट पर टीम ने यह कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों समेत वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए नेपालियों की पहचान 21 वर्षीय टेक बहादुर पुत्र धर्मजीत निवासी लाहौल-स्पिति और 55 वर्षीय पृथ्वी सिंह पुत्र केलू निवासी हूमला नेपाल और 47 वर्षीय संजय कुमार निवासी चंबा के रूप में हुई है। बेशकीमती मेपल (मंदर) की गांठों की कालाबाजारी को लेकर बहुत बड़ा गिरोह होने की विभागीय अधिकारी कयास लगा रहे हैं। ये गिरोह हिमाचल के कुल्लू, रोहडू और सहारनपुर तक फैला हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात लुड़ेरा चेकपोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज ठाकुर, वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार, वन रक्षक चैन सिंह, रोहित कुमार और वन कर्मी बलदेव ने नाका लगाया। नाके के दौरान टीम हर वाहन की गहनता से तलाशी करती रही। इतने में एक माल वाहक वाहन सिल्लाघ्राट से वहां पहुंचा। टीम ने शक के आधार पर उसे रोका। इस दौरान वाहन में सवार टेक बहादुर, पृथ्वी सिंह और संजय कुमार सवार थे। शक के आधार पर टीम ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 163 मेपल (मंदर) की गांठें बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों से मेपल की गांठों संबंधी दस्तावेज मांगे लेकिन, वे टाल-मटोल करने लगे। इसके बाद टीम ने दोनों के खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मंगलवार दोपहर बाद कागजी कार्यवाही के उपरांत दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सूत्र खुलासा करते हैं कि स्थानीय लोगों की मिलीभगत से मेपल (मंदर) की गांठों की कालाबाजारी चल रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के एसीएफ अभिलाष दामोदर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेपल (मंदर) पेड़ की गांठों के साथ दो नेपाली समेत एक स्थानीय व्यक्ति को पकड़ने में वन विभाग की टीम को सफलता मिली है। बताया कि स्थानीय लोगों की मिलीभगत से वे इस काम को अंजाम दे रहे हैं। बताया कि इनका गिरोह हिमाचल के रोहडू और कुल्लू तक फैला हुआ है। बताया कि जांच में अभी और भी गिरोह के लोग दबोचे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed