{"_id":"6564d00b61f7406c9b030fe6","slug":"three-people-beat-up-a-person-who-was-cooking-fire-in-karmod-chamba-news-c-88-1-ssml1006-12992-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: करमोड़ में आग सेंक रहे व्यक्ति को तीन लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: करमोड़ में आग सेंक रहे व्यक्ति को तीन लोगों ने पीटा
Mon, 27 Nov 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के करमोड़ में ठंड से बचने के लिए आग सेंक रहे एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पिटाई कर दी। मामले की तीसा थाने में शिकायत की गई है।
पुलिस ने पीड़ित का नागरिक अस्पताल तीसा में मेडिकल करवाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करमोड़ टासी निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करमोड़ में ठंड से राहत पाने के लिए आग सेंक रहा था। उसी दौरान उसके गांव के तीन लोग वहां आए और उसे भरा बुरा कहने लगे। इसका विरोध किया तो तीनों उनके ऊपर लात-घूंसे बरसाने लगे। आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए वह वहां से भाग गए। मारपीट के दौरान उन्हें चोट भी लगी। इसके बाद शिकायत करने तीसा थाना पहुंचे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद