{"_id":"6753317084a2588b3b01567c","slug":"three-including-two-youths-from-punjab-arrested-with-chitta-chamba-news-c-88-1-ssml1004-138920-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवकों समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवकों समेत तीन गिरफ्तार
Fri, 06 Dec 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सदर थाना चंबा की टीम ने 12.10 ग्राम चिट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी वीरवार-शुक्रवार को मध्यरात्रि चंबा-बनीखेत मार्ग पर मुकरेठी वर्षाशालिका के समीप रूटीन चेकिंग के दौरान मिली। युवकों की पहचान प्रवीण कुमार निवासी लुठणू, डलहौजी, जोरावर सिंह और हरप्रीत सिंह निवासी जीतोसरजा, गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस से जानकारी अनुसार सदर थाना चंबा की टीम ने वर्षाशालिका मुकरेठी के पास नाका लगाया था। इस दौरान बनीखेत की ओर से चंबा नंबर की एक कार आई। टीम ने शक के आधार पर गहनता से कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 12.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चिट्टा के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।