फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three hours stopped work in projects

परियोजनाओं में तीन घंटे बंद रखा काम

Mon, 27 Sep 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three hours stopped work in projects
बंद के दौरान प्रदर्शन करते बजौली होली वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। किसान संयुक्त मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सीटू से संबंधित यूनियनों ने भारत बंद का समर्थन किया और विभिन्न परियोजनाओं की वर्कर यूनियनों ने तीन घंटे तक काम बंद रखा। यह प्रदर्शन सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन नेता शोभन कपूर, सचिव विक्की भारद्वाज, बजोली होली के सचिव विपिन, परमेश्वरी, बर्फी राम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के मजदूर किसान विरोधी रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह पूंजीपतियों के आगे नतमस्तक हो चुकी है। किसान और मजदूर जनता ने ही उन्हें सत्ता दिलवाई है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है वे अड़ियल रवैये को छोड़कर किसानों से सीधी बात करे। बताया कि किसान अपना आंदोलन बड़े शांतिपूर्वक तरीके से पिछले 11 माह से कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीटू पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और एमएसपी की गारंटी दी जाए। इसके अलावा बिजली बिल 2020 को वापिस लिया जाए। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि श्रम कानूनों को बदल कर लाया जाए और चार मजदूर विरोधी लेबर कोड को भी निरस्त किया जाए। जिले में चल रही पनबिजली परियोजनाओं में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने के साथ ही प्रभावित किसानों को स्थायी रोजगार देने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed