फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three cupboards were broken, two lakh cash and four tola gold and silver jewelery were stolen.

Chamba News: तीन अलमारियां तोड़ दो लाख नकदी, चार तोले सोने-चांदी के गहने उड़ाए

Tue, 07 Nov 2023 09:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Three cupboards were broken, two lakh cash and four tola gold and silver jewelery were stolen.
तेलका (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आते गांव सलोगा के एक घर में अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये की नकदी और चार तोले सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर पर कोई नहीं था। पीड़िता ने तेलका पुलिस में अज्ञात चोरों को पकड़ कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता सविता देवी पत्नी प्रकाश चंद गांव सलोगा ने बताया कि उनके पति विद्युत बोर्ड में कार्यरत हैं। वह जिला मुख्यालय चंबा में तैनात हैं और उनके साथ उनके बच्चे भी वहीं पर रहते हैं। मैं घर पर अकेली रहती हूं। जब वह मेला देखने के लिए घर में ताले लगाकर तेलका गई थी।
विज्ञापन

मेला देखने के बाद रात 11:00 बजे जब वह घर पहुंची तो मकान के सारे कमरे खुले देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान तीन अलमारियों को तोड़कर दो लाख की नकदी, चार तोले सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। महिला ने अपने पति को चोरी की घटना की सूचना दी। इसके बाद तेलका पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों चोरों की धरपकड़ के लिए अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed