फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three crore bridge is being built on Nainikhad-Khairi road

नैनीखड्ड-खैरी सड़क पर तीन करोड़ से बन रहा पुल

Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three crore bridge is being built on Nainikhad-Khairi road
नैनीखड्ड-खैरी मार्ग पर कंडेई गांव के समीप कनेड नाला में निर्माणाधीन पुल। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। नैनीखड्ड-खैरी सड़क पर अब चालकों और राहगीरों को कनेड नाला बंद होने की चिंता नहीं सताएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग नाले पर तीन करोड़ से पुल बना रहा है। अब वाहन चालकों और राहगीरों को नाले का जलस्तर बढ़ने की चिंता नहीं रहेगी।
विज्ञापन

बारिश या बाकी दिन लोग सड़क पर आसानी से आवाजाही कर पाएंगे। एक साल पहले जब यहां पुल नहीं बना था तो हल्की बारिश होने पर नाले का जलस्तर बढ़ जाता था। पानी सड़क के ऊपर बहने लगता था।
विज्ञापन

लोगों को पानी के बीच होकर आवाजाही करना मुश्किल हो जाता था। छोटे वाहनों के लिए भी नाले के पानी में आवाजाही करना आसान नहीं था। इस समस्या के निदान के लिए लोक निर्माण विभाग ने सरकार को नाले पर पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा। इसे स्वीकार करते हुए सरकार ने विभाग को तीन करोड़ का बजट भी जारी किया। बजट मिलते ही विभाग ने युद्धस्तर पर पुल का कार्य किया। यह अब अब लगभग पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
इस पुल से बेली, मेल, केहल, मोरनु, सधारा, चंबी, सुदली, चुहन, गढ़, कंडेई, समलेऊ और खैरी इलाके के हजारों लोगों को पुल का लाभ मिलेगा। किसान और बागवानों को फसल बाजार तक पहुंचाने में परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा इस पुल से चौहड़ा और भलेई की आवाजाही आसान हो जाएगी।

जल्द किया जाएगा लोकार्पण
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेश कौंडल ने बताया कि नैनिखड्ड-खैरी मार्ग पर कनेड नाले पर तीन करोड़ से पुल का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही पुल लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed