फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three contractors from Chamba did not come to the meeting despite repeated calls.

Chamba News: बार-बार फोन करने पर भी बैठक में नहीं आए चंबा के तीन ठेकेदार

Fri, 23 Feb 2024 07:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Three contractors from Chamba did not come to the meeting despite repeated calls.
बार-बार फोन करने पर भी बैठक में नहीं आए चंबा के तीन ठेकेदार
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष ने बचत भवन चंबा में बुलाई थी बैठक
लापरवाह ठेकेदारों पर नकेल कसने के निर्देश, वार्डों के विकार्स कार्याें की सूची भी की तलब
सफाई कर्मियों के लिए शहर में हॉल की व्यवस्था करने का निर्णय, कहा- चेंजिंग रूम हो स्थापित

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा के तीन ठेकेदार राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की बैठक से गायब रहे। नगर परिषद की उपाध्यक्ष ने कार्यकारी अधिकारी को ठेकेदारों को बैठक में बुलाने के निर्देश दिए।
कार्यकारी अधिकारी के बार-बार फोन करने के बावजूद तीनों ठेकेदार बैठक में नहीं पहुंचे। चंबा शहर के सफाई कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण इस बैठक से ठेकेदारों ने दूरी बनाए रखी, जबकि डलहौजी के ठेकेदारों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार की अध्यक्षता में बचत भवन चंबा में सफाई कर्मचारियों, उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक जीवन का अध्ययन करने और उनके पुनर्वास के लिए स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसमें सफाई कर्मचारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सफाई कर्मियों के लिए मल्टी पर्पस हॉल के निर्माण के भी निर्देश दिए गए। कहा गया कि इस तरह का हॉल बनने से सफाई कर्मियों को सुविधा मिलेगी। काम के बाद वे थोड़ी देर आराम भी कर सकेंगे। हॉल में चेंजिंग रूम भी स्थापित करने की बात कही गई। सफाई कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक पुस्तकालय का प्रावधान करने के साथ सफाई कर्मियों को दिए जाने वाले वेतन-भत्तों की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों के वेतन की अदायगी हर माह की पहली तारीख को की जाए। इन कर्मचारियों को अन्य सुविधाओं से भी वंचित न रखा जाए। अंजना पंवार ने लापरवाह ठेकेदारों पर नकेल कसने के भी निर्देश दिए। संबंधित ठेकेदारों से वार्डों में हो रहे कार्यों की सूची भी तलब की। गौरतलब है कि आयोग सफाई कर्मियों के हकहकूक सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर ऐसी बैठकें करता है।

--
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि बैठक में उस वक्त ठेकेदार मौजूद नहीं थे, जब उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने उनसे बात करनी थी। कहा कि बैठक के बाद ठेकेदार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed