फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   three arrested with chitta in chamba sihunta

सिहुंता में पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए तीन युवक

Tue, 31 Mar 2020 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
three arrested with chitta in chamba sihunta
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामला सोमवार रात का है, जब सिहुंता पुलिस चौकी की टीम रात को द्रम्मण में कर्फ्यू व्यवस्था जांचने के बाद वापस आ रही थी। जब टीम सिहुंता पेट्रोल से थोड़ा आगे पहुंची, तो वहां सड़क पर विपरीत दिशा में एक जीप खड़ी थी।
विज्ञापन

इसके भीतर तीन युवक बैठे थे। उन्होंने पुलिस के पूछने पर अपनी पहचान बताई। गाड़ी चलाने वाले चालक की पहचान शमी निवासी सिहुंता के रूप में हुई। उसके साथ गाड़ी में पारस पठानिया निवासी छलाडा डाकघर सिहुंता और अभिषेक धीमान निवासी सिहुंता सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी के डैश बोर्ड में सिगरेट की डिब्बी से 0.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने चिट्टे को जब्त कर लिया। इसके साथ ही तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों युवकों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है। कोर्ट में तीनों युवकों को पेश करने पर पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ चुवाड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा, 21,25,29 और आईपीसी की धारा 188, 269,270, 271, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 और हिमाचल प्रदेश महामारी रोग संशोधन अधिनियम की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सिहुंता में पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed