Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   This is not merely an incident; it is a warning. Society will change only through education and strictness.

Chamba News: यह घटना नहीं, चेतावनी है, शिक्षा और सख्ती से ही बदलेगा समाज

Wed, 15 Apr 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
This is not merely an incident; it is a warning. Society will change only through education and strictness.
मंडी के सरकाघाट में पेश आई घटना के बाद जिले के विशेषज्ञों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

कहा- सरकार बनाए सख्त नियम, व्यापक जागरूकता अनिवार्य, त्वरित होनी चाहिए कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अच्छी शिक्षा से समाज में बदलाव आएगा। इसके लिए सभी वर्गाें को एक साथ कोशिश करने की आवश्यकता है।
मंडी के सरकाघाट में पेश आए मामले के बाद समाज अब जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने और स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कह रहा है। जागरूकता से ही इस तरह के अपराधों में कमी आएगी। खास कर स्कूल स्तर से ही लड़कों को जागरूकता संदेश देना अनिवार्य करना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं सामने न आए। हालांकि, सरकार और प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रखे हैं मगर समाज में इसके विपरित महिलाओं पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार बढ़ते अत्याचार के कारण अब महिलाएं अकेले घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रही हैं। बुद्धिजीवियों की मानें तो लड़कों के साथ लड़कियों को भी व्यावहारिक शिक्षा देना आवश्यक है। घर से ही इसकी शुरुआत होनी चाहिए। साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत और त्वरित कार्रवाई की भी मांग लोग कर रहे हैं।
--
चंबा में भी कर दिया था युवती पर हमला
चंबा शहर में भी इस तरह का एक मामला सामने आ चुका है। इसमें एक युवक ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया था। युवती महिला पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत करने जा रही थी। रास्ते में युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे युवती बुरी तरह घायल हो गई। चंबा मेडिकल में युवती का उपचार चला था। यह मामला अक्तूबर 2025 में सामने आया था। युवक अमृतसर का रहने वाला था और चंबा में सैलून में काम करता था।
विज्ञापन

--

प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। शिक्षा के जरिये जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाया जा सकता है। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम भी होते हैं। लड़का और लड़की में व्यावहारिक बुद्धिमता का होना अनिवार्य है। - डॉ. कविता बिजलवान, डाईट सरू मीडिया समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रदेश सरकार इस तरह के मामलों को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार सख्त कार्रवाई करने में कोताही बरत रही है। ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। - जय सिंह, एडवोकेट
--
सरकाघाट मामले की सुनवाई जल्द होनी चाहिए। यह मामला काफी गंभीर है। सरकार को उचित कार्रवाई के निर्देश देने चाहिए। जांच करवानी चाहिए। चाइल्ड लाइन जागरूकता कार्यक्रम करवाता है। - कपिल शर्मा, चाइल्ड लाइन समन्वयक

--
जागरूकता और सख्ती से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। इस तरह की घटनाओं से प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। समाज में लड़का और लड़की को एक समान समझना चाहिए। - उमा कुमारी, जागोरी परियोजना समन्वयक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed