{"_id":"611a97758ebc3e431d4cbad9","slug":"thirty-three-corona-cases-in-chamba-chamba-news-sml3805860158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 33 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 33 नए मामले
विज्ञापन
thirty three corona cases in chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में सोमवार को 14 साल के किशोर समेत 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, 64 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। 33 नए मामलों में तीन कर्मचारी बैरा स्यूल पावर प्रोजेक्ट जबकि, अन्य लोग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 707 लोगों के सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के जरिये जांच की। इनमें 24 लोग कोरोना संक्रमित निकले जबकि, रविवार को 107 सैंपल जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजे थे। इनकी रिपोर्ट सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंची। इसमें नौ सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। जबकि, गंभीर लक्षणों से ग्रसित मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले मेें 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, 64 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब कोरोना के 604 सक्रिय मामले हो गए हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करें।